लालकुर्ती बस्ती में बीते हफ्ते तक गुलदारों की दहशत,अब दिखा बारहसिंगा, बाशिंदे बोले , बस्ती बनने लगी चिड़िया घर
रामेश्वर गोयल

रानीखेत: छावनी क्षेत्र अंतर्गत लालकुर्ती कुमपुर बाजार बस्ती में कुलांचे भरकर आए बारहसिंगा गोइंजक की धमक स्थानीय रहवासियों में कौतुहल जगा गई है।
अभी बीते सप्ताह तक जिस बस्ती में गुलदारों की चहलकदमी दहशत भर चुकी थी वहीं अब नर वयस्क बारह सिंगा के देखे जाने के बाद उसे पुनः देखने की उत्सुकता स्थानीय बाशिंदों में बनी हुई है। बारह सिंगा के बस्ती तक पहुंचने के बाद स्थानीय रहवासी उसे फिर से देखने के लिए इधर उधर भटकते रहे लेकिन तब तक ये तीव्र गति प्राणी अलोप हो चुका था।
बता दें कि पिछले हफ्ते तक इस बस्ती में गुलदारों की दहशत थी। स्थानीय बाशिंदों के अनुसार बस्ती के आसपास दो गुलदार वह दो गुलदार शावक देखें गए थे।एक मवेशी खोर गुलदार तो घरों के आंगन तक पहुंच गया था।अब जंगल से सटी इस बस्ती में बारह सिंगा देखा गया है।
ADVERTISEMENTS


रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए