को- ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री रानीखेत कर्मचारी संघ के भाजपा नेता मोहन नेगी लगातार तीसरी बार चुने गए अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: ‌‌को- ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री रानीखेत कर्मचारी संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन हो गया है। सर्व सम्मति से मोहन नेगी को तीसरी बार संघ का अध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा विकास चंद्र जोशी उप सभापति, दान सिंह रावत मंत्री, यशपाल सिंह डोगरा संयुक्त मंत्री, हरीश प्रसाद कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किये गए हैं। सदस्य पद पर खुशाल सिंह डोगरा, मदन चंद्र जोशी, हरीश चंद्र नैनवाल, हर सिंह रौतेला, पूर्ण चंद्र थापा की नियुक्ति हुई है। मोहन नेगी की पुनः नियुक्ति पर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

गौरतलब है‌ मोहन नेगी द्वारा अपने पिछले दोनों कार्यकाल में ड्रग फैक्ट्री को पुनः उसका वैभव दिलाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किये हैं। इस बीच विभिन्न सचिवों, आधिकारियों सहित जिलाधिकारी अल्मोड़ा को फैक्ट्री का दौरा करवा कर यहाँ की मूलभूत परेशानियों और उसके समाधान से अवगत करवाने का प्रयास किया गया है। साथ ही विभिन्न मंचों पर फैक्ट्री की समस्याओं को उठाया है।

छात्र संघ अध्यक्ष के तौर पर राजनीति में कदम रखने वाले मोहन नेगी का राजनीतिक जीवन काफी गौरवमयी रहा है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, छावनी परिषद् के सभासद, उपाध्यक्ष और वर्तमान नामित सदस्य के तौर पर जनता को अपनी सेवाएं देने वाले मोहन नेगी छावनी परिषद् उपाध्यक्ष एवं सभासद संघ के वर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं वही भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में भी सदस्य रह चुके हैं।

उनकी पुनः नियुक्ति पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, व्यापारी नेता मनोज अग्रवाल, हर्ष वर्धन पंत, सभासद नवल पांडेय , राजेंद्र जसवाल, संजय पंत, कामरान कुरैशी, विनोद कुमार, भुवन पपनै, आदि अनेक नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *