कविवर सुमित्रानंदन पंत की 124वीं जयंती उनके पैतृक गांव में समारोह पूर्वक मनाई गई, काव्य गोष्ठी आयोजित, साहित्यकार हुए सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

कविवर सुमित्रानंदन पंत की 124वीं जयंती सोमवार को उनके पैतृक गांव स्यूनराकोट में धूमधाम से मनाई गई। अतिथियों द्वारा सुमित्रानंदन पंत के चित्र का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
राजकीय इंटर कालेज कमलेश्वर की छात्राओं द्वारा —-“दैण है जाए मां सरस्वती ,मां सरस्वती दैण है जाए ” गीत की प्रस्तुति
से कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में एसएसजे कालेज अल्मोड़ा में इतिहास विभाग में पूर्व प्रवक्ता रहे प्रो अनिल जोशी मुख्य अतिथि रहे,अध्यक्षता सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति अध्यक्ष लाल सिंह स्यूनरी ने की। जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल व साहित्यकार प्रो दिवा भट्ट बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार /रंगकर्मी ,संपादक पुरवासी त्रिभुवनगिरी महाराज को पं. सुमित्रानंदन पंत जी स्मृति पुरस्कार  2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह व इक्यावन सौ रुपए प्रदान किए गए। श्रीमती नीलम नेगी ने त्रिभुवन गिरी महाराज के जीवन व उनकी उपलब्धियों का वाचन किया। एस एसजे कालेज के हिंदी व्याख्याता डॉ तेजपाल सिंह ने पंडित सुमित्रानंदन पंत के जीवन चरित्र व साहित्य अवदान पर आधार व्याख्यान पर आधार व्याख्यान दिया। इस अवसर पर‌ प्रो. सैय्यद अली हामिद साहित्यकार , लोकगायक दीवान कनवाल‌, डॉ प्रोमिला पांडे कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समिति उपाध्यक्ष ललित प्रसाद पंत ने कविवर पंत से जुड़े संस्मरण सुनाए। संचालन कवि, गीतकार नीरज पंत ने किया।
इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें गीता पांडे, गीता पवार, भावना जोशी डॉ धाराबल्लभ पांडे, उदय किरौला, महेंद्र ठकुराठी, बिपिन चंद्र जोशी, प्रो. दिवा भट्ट, डॉ हयात रावत, कंचन तिवारी, मीनू जोशी कमला बिष्ट , त्रिभुवन गिरी महाराज , लोक गायक दीवान कनवाल, नीलम नेगी, नीरज पंत व नवीन बिष्ट ने कविता पाठ किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने डेढ़ लाख और ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी ने दो लाख रूपए देने की घोषणा की। लाल सिंह स्यूनरी अध्यक्ष सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति ने अध्यक्षीय संबोधन किया और सचिव/पूर्व क्षेत्र उप प्रमुख हवालबाग आनंद सिंह डंगवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, गोला नदी के उफान से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खतरे की जद में, लालकुआं में रेलवे ट्रैक डूबा