दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था लेकिन रोजगार छीनने वाली सरकार बनी केंद्र सरकार:महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बुधवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में महिला कांग्रेस की‌ राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि आज देश का नौजवान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने का वायदा करने वाली केंद्र सरकार रोजगार छीनने वाले सरकार बन गई है।

उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए उनकी भावनाएं और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा जा रहा है। डिसूजा ने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य और केंद्र सरकार की विफलताओं और जन विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वन मंत्री से की रानीखेत में गुलदार के कारण दहशतशुदा स्थानों में पिंजरा लगाने की मांग

नेटा डिसूजा ने अंकिता हत्कयाकांड पर राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते कहा कि वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या में भाजपा नेता के बेटे की संलिप्तता सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के बल पर वीआइपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। महिलाओं की हत्या के मामले में भाजपा की नेत्रियां एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश में भर्ती घोटाले के दोषियों को सरकार संरक्षण दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी से मुक्ति हेतु धरना 75वें दिन जारी,समिति ने नगर हित में किसी भी तरह की अनर्गल बयानबाजी से बचने का सियासी दलों से किया अनुरोध

इससे पहले महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का महिला कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने के बाद रानीखेत महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता‌ पवार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और संदेश का संगठन में सकारात्मक असर हुआ है। सभी महिला कार्यकर्ताओं ने साफ सुथरी , अनुशासित राजनीति करने , शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने और केंद्र राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का‌ जनता के बीच जाकर पर्दाफाश करने का‌ संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का आरोप : विधायक प्रमोद नैनवाल नगर पालिका सहित तमाम लम्बित कार्यों पर 'हवा वार्ता' कर लें रहे हवाई श्रेय



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *