छावनी परिषद से मुक्ति के आंदोलन ने किए 200 दिन पूरे,बापू की तरह अहिंसा और सत्याग्रह के अस्त्र से छावनी से आज़ादी का लिया संकल्प
रानीखेत– छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग को लेकर नागरिकों के धरना-प्रदर्शन को आज दो सौ दिन पूरे हो गए।
रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर पर छावनी परिषद से आज़ादी की मांग पर यहां गांधी चौक में जारी धरना-प्रदर्शन को आज दो सौ दिन पूरे हो गए। धरना स्थल पर आज आंदोलनकारियों ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए छावनी से मुक्ति की लड़ाई को बापू की तरह अहिंसा और सत्याग्रह के हथियार से जीतने की बात कही गई। धरना स्थल पर आंदोलनरत नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्रामियों को लेकर जयघोष करते हुए अपनी मांग के पक्ष में नारेबाजी की।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए