भिकियासैंण में आल्टो कार गिरी ,एक की मौत तीन घायल
रानीखेत ः भिकियासैंण तहसील अंतर्गत डभरा के निकट सड़क धसने से आल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में चालीस साल के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य सवार घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना डभरा -क्वैराला मोटर मार्ग में डभरा के निकट हुआ।यहां सड़क धसने से आॅल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी ।दुर्घटना में डभरा निवासी चालीस साल के देवेन्द्र बंगारी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य सवार घायल गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण इलाज के लिए लाया गया जिनमें दो की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रैफर किया गया है।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास