ब्रेकिंग न्यूज: आफत की बारिश,बस पलटी,पेड़ गिरा ,यातायात बाधित
बडी़ खबर:- लगातार हो रही तेज़ मूसलाधार बारिश के कारण हल्द्वानी -अल्मोडा़-कर्णप्रयाग एन एच पर जहां केमू बस पलटने की खबर है वहीं सागौन का पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।
मिली जानकारी अनुसार हल्द्वानी-भीमताल -अल्मोड़ा मार्ग पर सागौन का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है ।सड़क खोलने का प्रयास जारी है बारिश के चलने सड़क खोलने के कार्य में बाधा आ रही है जिसकारण दोनों ओर से लम्बा जाम लगा है वहीं भवाली- कैची के पास अनियंत्रित होकर केमू की एक बस पलट गई जिसकारण बस के बगल में चल रही कार क्षतिग्रस्त हो गई ,बस पलटने से भवाली- अल्मोड़ा मार्ग पर लंबा जाम लग गया ।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बस को हटवाया ,भवाली पुलिस जाम खुलवाने में जुटी है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए