रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब का भावपूर्ण स्मरण
रानीखेतः यहां सुभाष चौक में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पर्यावरण एवं स्वच्छता आयोग के सदस्य विनोद भार्गव द्वारा किया गया । कार्यक्रम में छावनी परिषद सदस्य मोहन नेगी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुल्तान खान,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विपिन भार्गव ,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कुवार्बी, खीम सिंह मेहरा, हरि ओम, हर्षवर्धन पंत ,कमल कुमार, कुबेर सिंह, अनुसूचित मोर्चा कोषाध्यक्ष सुमित कुमार ,अनुसूचित मोर्चा महामंत्री अभिषेक कुमार , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रेखा पांडे ,महामंत्री श्रीमती भावना पालीवाल ,नगर मंत्री नीलम टम्टा, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाडी, एवं नगर महामंत्री ललित मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र