दर्दनाक हादसा:ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
नैनीतालः भीमताल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक हल्द्वानी का रहने वाला बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे में युवक का सिर ट्रक के पिछले पहिए से बुरी तरह से कुचल गया था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह खुटानी- मुक्तेश्वर मार्ग पर ग्रामसभा घिघरानी के पास यह हादसा हुआ है।
भरत चंद पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलयालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी स्कूटी से भीमताल की ओर से पहाड़ के लिए जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर लेकर भीमताल की ओर आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीबी- 3122 की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रानीखेत में अंडर 19 पुरुष जिला लीग क्रिकेट में पहले मैच में सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब को 10 रन से हराया, अरमान मैन आफ द मैच रहे
रानीखेत में ज़िला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, करन माहरा ने किया औपचारिक उद्घाटन