कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने चौबटिया कुनेलाखेत बमस्यूँ मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण और विद्यापीठ पम्पिंग पेयजल योजना का सुदृढीकरण कार्य का किया शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने चौबटिया कुनेलाखेत बमस्यूँ मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण और विद्यापीठ पम्पिंग पेयजल योजना का सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर/रानीखेत में चौबटिया कुनलाखेत बमस्यूँ मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य (लम्बाई 5.00 कि.मी, लागत ₹ 309.16 लाख) का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत शेर विद्यापीठ पम्पिंग पेयजल योजना का सुदृढीकरण कार्य (लागत -489.93 लाख) का भी शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों को इन दोनों योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों की आवागमन और पेयजल की समस्या दूर हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, श्रीमती विमला रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भूपाल परिहार,तारा परिहार जी, रमेश कांडपाल, महेंद्र रावत, नरेन्द्र छिमवाल , बालम करायत , गोपाल सिंह, पूरन सिंह, मगन सिंह कृष्ण सिंह ढोंडियाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad