सौनी गांव में महिला कांग्रेस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, महिलाओं से स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा
रानीखेत -ताडी़खेत विकासखण्ड अंतर्गत सौनी गांव में महिला कांग्रेस ने जन जागरुकता अभियान आयोजित किया जिसमें ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया साथ ही पंचायती चुनाव में भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी श्रीमती जया कर्नाटक ने महिलाओं को जागरूक करते हुए पंचायती चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया तथा स्थानीय मुद्दों पर उनसे विस्तृत बातचीत की जिसमें महिला उत्पीड़न एवं जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के बारे में चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिनमें श्रीमती पुष्पा ,श्रीमती गीता उपाध्याय , श्रीमती शांति देवी सहित अनेक महिलाएं शामिल हुई।






भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन