छावनी परिषद सिविल क्षेत्र को नगर पालिका में समायोजित करने की मांग, 293वें दिन भी धरने पर रहे नागरिक
रानीखेत – रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर पर छावनी परिषद से आज़ादी के लिए धरना -प्रदर्शन आज 293 वें दिन में प्रवेश कर गया। धरना स्थल पर छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने की मांग को लेकर नागरिकों ने जोरदार नारेबाजी की।
धरना -प्रदर्शन में खजान पांडे, खजान जोशी , अनिल वर्मा, रघुवर दत्त शर्मा, चंद्र शेखर गुरूरानी, हरीश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक पाण्डे,दीप भगत, प्रमोद कांडपाल, जयंत रौतेला मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन