चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल के बच्चों ने सौनी में शुरू किया स्वच्छता अभियान, स्थानीय लोगों ने सराहा
रानीखेत– चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने आज सौनी में स्वच्छता अभियान चलाया और सड़क,रास्तों से कूड़ा साफ किया। विद्यालय परिवार और बच्चों की स्थानीय निवासियों ने जमकर तारीफ की। विद्यालय का स्वच्छता अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।
चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल के बच्चों ने आज सौनी में स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत की। हर व्यक्ति का एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा, और साफ करो भई साफ करो , आस -पास सब साफ करो आदि नारे लगाते हुए बच्चे अपनी शिक्षिकाओं के साथ स्वच्छता अभियान में जुटे रहे ।स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता अभियान की तारीफ की ।स्थानीय निवासी भुवन चंद्र उपाध्याय और बिंदल सिंह नेगी ने बच्चों को टाफी चाकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य गीता पवार ने बताया स्वच्छता अभियान पूरे एक सप्ताह तक चलेगा।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन