सिविल एरिया को छावनी से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर २०वें दिन भी धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत: छावनी के सिविल एरिया को छावनी परिषद से पृथक कर‌ पू्र्व सृजित रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल किए जाने की मांग पर‌ रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना -प्रदर्शन आज‌ गाँधी पार्क में 20वें दिन भी जारी रहा।

धरना स्थल पर हुई बैठक में छावनी देयकों के भुगतान और अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर कल गुरुवार‌ को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से वार्ता करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

धरना-प्रदर्शन में आज बीसवें दिन भी छावनी परिषद से आज़ादी देने और रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर जमकर नारेबाजी की गई।इस‌ दौरान नागरिकों को छावनी देयकों के भुगतान में आ रही तकनीकी परेशानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से गुरुवार को रानीखेत विकास संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

आज धरने में व्यापार मंडल पदाधिकारी, छावनी परिषद के निवर्तमान सभासद, रानीखेत के वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, होटल एसोसिएशन, छात्र संघ सहित राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों सहित व्यापारियों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad