स्वच्छ भारत मिशन के नौ साल पूरे होने पर रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– स्वच्छ भारत मिशन के‌ नौ साल पूरे होने पर आज एक घंटा,एक साथ‌ स्वच्छता श्रमदान के तहत रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका परिषद क्षेत्र में‌ ‌ व्यापार‌ मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा के नेतृत्व में नागरिकों व‌ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर कचरा एकत्रीकरण का कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में कूड़ा एकत्रीकरण का सघन अभियान चलाया गया जिसमें नागरिकों ने सेवाभाव श्रमदान किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा ने अभियान की सफलता पर नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना देवी ,आसिम अली प्रधानाचार्य जी डी बिड़ला , अधिशासी अधिकारी श्री सक्सेना, मनोनीत सभासद मदन कुवार्बी , सभासद उमा रावत ,कमला बिष्ट , वीना नेगी , नवल पांडे , अरुण रावत , पालिका कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad