नगर पालिका में विलय की मांग पर धरना-प्रदर्शन 305वें दिन जारी, चुनाव आचार संहिता लगने से पहले छावनी से मुक्त करने की मांग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां नगर पालिका परिषद में छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज 305वें दिन भी जारी रहा ।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए नागरिकों का धरना-प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। धरना स्थल पर हुई बैठक में नागरिकों ने नागरिक क्षेत्र को अतिशीघ्र रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर लोक सभा चुनाव आचार संहिता से पहले छावनी परिषद नागरिक क्षेत्र का नगर पालिका में विलय नहीं किया गया तो चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad