डीआईजी ने किया बाल मित्र थाने का शुभारम्भ,थाने में बच्चों के खेलकूद की व्यवस्था भी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :कोतवाली परिसर में आज कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के द्वारा कुमाऊ के पहले बालमित्र पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया, बता दें कि इस थाने का निर्माण उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुसार किया गया है और उनका उद्देश्य किसी वजह से पुलिस थाने में आने वाले बच्चों के मानसिक तनाव को कम करना है और जो बच्चे अनजाने में गलत रास्ते पर चले जा रहे हैं उन बच्चों को सही रास्ते पर लाने के लिए दिशा प्रदान किया जाना है नहीं इस बार मित्र थाने में एक महिला एसआई दीपक जोशी और महिला पुलिस कर्मी की नियुक्ति की गई है एवं बाल आयोग के सदस्य व बेहतर काउंसलर उपलब्ध होंगे। जो कि बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें अपराध से दूर रखने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

यहां बच्चों की सुविधा और उनके खेलने के लिए झूलों और खिलौनों की व्यवस्था की गई है। बता दें कि इस बालमित्र थाने में पुलिस के द्वारा बच्चों के गुड टच एवम बेड टच के बारे में बताया जाएगा।और अधिकारियों ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) के अनुरूप कार्यवाही करने और बच्चों के हित में अपनी भूमिका निभानी है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जायेगा कि बच्चों के साथ थानों में मित्रवत व्यवहार किया जायेगा और उनके हितों को प्राथमिकता दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad