बियरशिवा स्कूल रानीखेत में विद्यालय संस्थापक शिक्षाविद एन एन डी भट्ट की पुण्यतिथि पर किया गया भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– बियरशिवा पब्लिक स्कूल में आज बियरशिवा ग्रुप आफ एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक शिक्षाविद एन एन डी भट्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया और उनके बताए सुपथ का अनुगमन करने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता अधिकारी ने स्व एन एन डी भट्ट के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने शिक्षा का दीपक प्रज्वलित कर समाज में अशिक्षा के अंधकार को मिटाने के लिए विद्यालय की स्थापना की। उनकी सोच थी गुणवत्ता युक्त शिक्षा से ही एक बेहतर‌ समाज का विनिर्माण संभव है।आज बियरशिवा परिवार उनके सपने को आगे बढ़ा रहा है। इस‌ अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र -छात्राओं ने भी कार्यक्रम के माध्यम से स्व एन एन डी भट्ट को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad