उत्तराखंड से लोक कलाकार भैरव दत्त तिवारी, जगदीश ढौंडियाल,जुगल किशोर पेटशाली और नारायण सिंह को इस बार का संगीत नाटक अकादमी अवार्ड,आज शाम हुई घोषणा
भारतीय संगीत नाटक अकादमी ने इस वर्ष के अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। उत्तराखंड से लोक कलाकार भैरव दत्त तिवारी, जगदीश ढौंडियाल,जुगल किशोर पेटशाली और नारायण सिंह को इस सम्मानित पुरस्कार के लिए चुना गया है। भैरव दत्त तिवारी पिछले छः दशक से पर्वतीय कला केंद्र दिल्ली से जुड़े रहे हैं।
ध्यातव्य है कि भारतीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार नाटक संगीत प्रदर्शन कला वर्ग में सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। अकादेमी हर वर्ष प्रतिष्ठित कलाकारों का चयन कर प्रशंसा और सम्मान देती आई है।इस वर्ष आजादी के ७५वर्ष पूरे होने पर इन पुरस्कारों को अमृत अवार्ड के रुप में दिया जाना है। उत्तराखंड के उपरोक्त चारों कलाकारों को लोक संगीत,लोक नृत्य लेखन में विशेष योगदान के लिए अमृत अवार्ड दिया जा रहा है।



ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए