खेल महाकुंभ में एन एनडीएम बियर शिवा स्कूल रानीखेत का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पीयूष जलाल का चयन राज्य के लिए
रानीखेत: जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में एनएनडीएम बियर शिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।अमन और सुहानी ने जहां बैडमिंटन में रजत पदक हासिल किया वहीं पीयूष जलाल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
एन एनडीएम बियर शिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत के विद्यार्थियों ने खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन डबल्स में अमन अधिकारी ने द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक जीता वहीं सुहानी अधिकारी ने भी बैडमिंटन में रजत पदक प्राप्त किया। पीयूष जलाल का चयन पौड़ी में होनेवाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रधानाचार्य संगीता अधिकारी, प्रबंधक तिलकराज तलवार, निरूपेन्द्र तलवार ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।




जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह