नैनीताल बाजार में अलसुबह लगी भीषण‌ आग,फायर कर्मियों ने बामुश्किल पाया आग पर काबू

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: यहां अलसुबह बाजार में आग लगने से चार दुकानें आग की चपेट में आ गई। इस आग से दुकानों के ऊपर होटल में ठहरे पर्यटकों को भी जान का‌ खतरा पैदा हो गया जिन्हें फायर कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

बाजार के रात्रि चौकीदार ने दुकान से धुआं उठता देख इसकी सूचना दुकान स्वामी और दमकल कर्मियों को दी मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जिन दुकानों में आग लगी उनके ठीक ऊपर एक होटल था। जिससे उस होटल में रुके पर्यटकों की जान पर खतरा बन गया, समय रहते स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

आग ने करीब 4 दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है जिससे मल्लीताल बाजार समेत आसपास के घरों को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि 3 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है जो आग को काबू करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

राहत और बचाव कार्य में लगे विशाल वर्मा ने आरोप लगाया फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के बाद काफी देर से पहुंची वही बीते दिनों नैनीताल के बाजार के सौंदर्यीकरण काम के बाद बाजार में बनाई गई सीढ़ियों के चलते फायर ब्रिगेड बाजार में नहीं घुस सकी। इतना ही नहीं बाजार में लगे फायर हाइड्रेंट आग लगने के दौरान पूरी तरह से पीस बने रहे और हाइड्रेंट में पानी नहीं चला जिसके चलते आग फैल गई। जिसके चलते आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर अधिकांश रूप से काबू पा लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
ADVERTISEMENTS Ad Ad