उत्तराखंड में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यापारी से‌ यहां हो गई बीस‌ लाख की ठगी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

ख़बर शेयर करें -


हरिद्वार: यहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड स्थित एक उद्योगपति से फ़िल्मी अंदाज में नकली इनकम टैक्स अधिकारी व कर्मचारी बनकर 20 लाख की ठगी का मामला सामना आया है।

दरअसल दो दिन पहले पांच लोग दिल्ली नम्बर की गाड़ी से उद्योगपति सुधीर जैन के घर पहुँचे और उन्होंने अपने आप को इनकम टैक्स के अधिकारी और कर्मचारी बताते हुए उनके घर में प्रवेश कर गए और छानबीन शुरू कर दी,

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

साथ परिजनों से पूछताछ की उसके बाद वहां से फरार हो गए। वही जब दो दिन बाद उद्योगपति को शक हुआ तो उन्होंने इनकम टैक्स विभाग फोन कर जानना चाहा, लेकिन विभाग ने इस तरह छापेमारी का मना कर दिया। जिसके बाद से उद्योगपति के होश उस गए और आनन फ़ानन में गंगनहर कोतवाली में पहुँचकर मामले की शिकायत कर मुकदमा दर्ज करवाया। वही मामले में एसपी देहात का कहना है, फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad