ई-केवाईसी न होने पर रसोई गैस सिलेंडर रिफिल कराना होगा मुश्किल, शीघ्र ये कागजात लेकर पहुंचे गैस एजेंसी
रानीखेत -रानीखेत गैस एजेंसी ने सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं से समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील की है,ऐसा न करने पर रसोई गैस रिफिल से वंचित रहना पड़ सकता है।
रानीखेत गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेन्द्र जलाल ने कहा है कि सभी बीपीएल एवं सामान्य कनैक्शन धारकों का ई-केवाईसी होना अनिवार्य है।जिन उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी समय पर नहीं होंगे उन्हें गैस रिफिल से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे ई-केवाईसी हेतु अपना आधार कार्ड, रजिस्टर्ड वाला नंबर वाला फोन और गैस बुक लेकर रानीखेत गैस एजेंसी कार्यालय में आना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05966-220653और850002664पर सुबह दस बजे से सायं सात बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
ADVERTISEMENTS


गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस