रानीखेत में जगह-जगह मां दुर्गा महोत्सव जारी, महिलाओं के भजन कीर्तनों से बह रही भक्ति रस की बयार
रानीखेत: नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा महोत्सव समारोह जारी है। गांधी चौक स्थित पंडाल सहित बैंक बिल्डिंग, चौबटिया, ग्रामसभा खनिया में सुबह शाम महा आरती हो रही है।
ग्राम सभा खनिया के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्गा महोत्सव पंडाल में महिलाओं की मंडली भजन और कीर्तन कर रही हैं जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं गांधी चौक पंडाल में इस बार श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए पुष्प सज्जा से सेल्फ़ी पाइंट भी बनाया गया है, महोत्सव के तहत दुकानें भी सजी हुई हैं। बैंक बिल्डिंग स्थित पंडाल पर भी पूजा अर्चना के साथ ही भजन कीर्तनों का आयोजन हो रहा है। वहीं, चौबटिया में भी दुर्गा पूजा महोत्सव समारोह जारी है। यहां भी देर रात तक भजन कीर्तन चल रहे हैं।

जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा