बीजेपी कल पूरे राज्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर अंकिता का करेगी भावपूर्ण स्मरण,निकालेगी कैंडल मार्च
बीजेपी कल पूरे राज्य में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देगी और कैंडल मार्च आयोजित करेगी। बीजेपी ने अपने तमाम जिलों और मंडलों के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला जाए।
बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इस कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को अंकिता भंडारी के साथ हुई घटना से गहरा दुख पहुंचा है इसलिए हम सब अंकिता भंडारी के परिवार के साथ सुख दुख में खड़े हैं।

ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति