रानीखेत में एक द्वाराहाट में दो प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, सल्ट में सभी डटे हैं मैदान में

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : 50 रानीखेत विधानसभा सीट से आज एक प्रत्याशी और 48 द्वाराहाट विधान सभा सीट से दो प्रत्याशियों नेअपना नाम वापस लिया जबकि 49 सल्ट विधान सभा सीट से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।

रानीखेत विधानसभा सीट से एक मात्र प्रत्याशी निर्दलीय हिमानी नैनवाल के नाम वापस लेने के बाद अब कांग्रेस से करन माहरा,भाजपा से डा. प्रमोद नैनवाल,आप से नंदन सिंह ,उक्रांद से तुला सिंह तड़ियाल,बसपा से मनोज कुमार सपा से सुनीता रिखाड़ी,निर्दलीय दीपक करगेती मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'

48 द्वाराहाट सीट में आज भाजपा के बागी कैलाश भट्ट,और निर्दलीय संजय भंडारी ने मैदान छोड़ दिया।अब मैदान में कांग्रेस से मदन बिष्ट,भाजपा से अनिल शाह,उक्रांद से पुष्पेश त्रिपाठी,आप से प्रकाश चंद्र उपाध्याय,बसपा से आनंद बल्लभ,सपा से गणेश चंद्र,पीपुल्स पार्टी आफ डेमोक्रेटिक से डा.प्रमोद कुमार,निर्दलीय – नवीन चंद्र जोशी, भूपाल भंडारी और राजेंद्र बिष्ट डटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

49 सल्ट विधानसभा सीट से आज किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। यहां कांग्रेस-रणजीत सिंह रावत,भाजपा-महेश जीना,आम आदमी पार्टीः सुरेश चंद्र सिंह बिष्ट,उक्रांद – राकेश कुमार गोस्वामी,बसपा – भोले शंकर आर्या,उपपा -जगदीश चंद्र और समाजवादी पार्टी- भूपेंद्र सिंह,निर्दलीय ललित मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह मैदान में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad