रानीखेत में भाजपा ने खोला कार्यालय,प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल ने नगर के मुहल्लों में किया जनसम्पर्क

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत नगर में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का विधिवत रूप से उद्धाटन हुआ।आज प्रातः भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल द्वारा पूजा पाठ के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर भाजपा ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की विकास नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर 200 से अधिक युवाओं के भाजपा की सदस्यता लेने का दावा किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'

इससे पूर्व प्रमोद नैनवाल द्वारा रानीखेत विधानसभा के चौबटिया, मालरोड व भड़गांव में जनसंपर्क किया। इसके पश्चात् प्रमोद नैनवाल द्वारा रानीखेत के ज़रूरी बाजार, बद्री व्यू, नयी बस्ती, राय एस्टेट में जनमिलन किया गया। यहां नैनवाल ने कहा कि लोगों के प्रेम को देखकर स्पष्ट लग रहा है की इस बार जनता रानीखेत विधानसभा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। रानीखेत में 5 साल से विकास अवरुद्ध है। वर्तमान विधायक के द्वारा सिर्फ और सिर्फ अपने चुनिंदा लोगों का विकास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

इस अवसर पर विधानसभा सह प्रभारी रवि नेगी,मोहन नेगी, गिरीश भगत ,नरेंद्र रौतेला, विद्याधर नेगी, ललित महरा, बसंत पांडे, विमला रावत, दीप्ती बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, संजय पंत आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad