उक्रांद प्रत्याशी तुला सिंह ने किया क्षेत्र में जनसम्पर्क ,कहा राष्ट्रीय पार्टियों 21 साल तक राज्य को लूटा
रानीखेतःरानीखेत विधान सभा सीट से उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार तुला सिंह तड़ियाल ने आज गंगोड़ा, चमड़खान पन्तगांव, भतरोंजखान, बासोट आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से बीजेपी कांग्रेस की कुनीतियों से राज्य को छुटकारा दिलाने के लिए क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल को इस बार अवसर देने की अपील की।
उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी तुला सिंह तडि़याल ने जगह-जग। नुक्कड़ सभाएं कर वोट मांगें और कहा कि राज्य को विकास के रास्ते पर प्रशस्त करने के लिए 21 साल तक राज्य को लूटती रही दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को इस बार अपने वोट की ताकत से नकारने की जरुरत है।

ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति