संयुक्त मजिस्ट्रेट, विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक, नगर पालिका में रानीखेत नागरिक आबादी को समाविष्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेजने पर चर्चा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत के नागरिक क्षेत्र को पूर्व‌ से बनी रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका परिषद में समाविष्ट कराने‌ के लिए एक बार‌ पुन: प्रशासन और नागरिकों के स्तर पर सक्रियता देखी जा रही है।इस क्रम में गुरूवार को क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में हुई एक बैठक में तत्संबंधी दस्तावेज व ठोस प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से‌ शासन को भेजने का निर्णय हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल की अगुवाई में नागरिक प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उनकी मौजूदगी में रानीखेत नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका परिषद में समाविष्ट करने‌ के लिए गहन मंत्रणा की।बैठक में एक प्रस्ताव तथा अन्य उपयोगी दस्तावेज जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद

इसके अलावा कॉपरेटिव ड्रग फैक्ट्री को आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय व चौबटिया गार्डन में औद्यानिकी विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव भी सौंपा गया जिसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा शासन को उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक डॉ प्रमोद
नैनवाल ने आशा जताई कि इस तीनों विषयों पर जल्द कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैठक में डॉ प्रमोद नैनवाल के साथ छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष हेम चंद्र चौधरी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला, दीप भगत, गिरीश भगत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, भाजपा नेता रोहित शर्मा एवं कवित्त भंडारी,शंकर ठाकुर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad