उत्तराखंड ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में रानीखेत गनियाद्योली के करन बुधानी ने जीता गोल्ड मेडल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: उत्तराखंड ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में रानीखेत के गनियाद्योली निवासी करन बुधानी ने गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र का‌ नाम रौशन‌ किया है। डेडलिफ्ट चैंपियनशिप राज्य के विकास नगर में गत रविवार को आयोजित हुई।

देहरादून के विकास नगर में रविवार को आयोजित हुई उत्तराखंड ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में रानीखेत के गनियाद्योली निवासी करन बुधानी पुत्र आनंद बुधानी ने 69 किलो भार वर्ग में 190 किलोग्राम वजन की डेडलिफ्ट उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

करन की इस उपलब्धि पर गनियाद्योली क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, ग्राम प्रधान पाली मनीष रावत, करन के कोच अंशु नवानी सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad