केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत में उत्साह के साथ मनाया गया गणेश उत्सव, ‘गणपति बप्पा मोरया’ जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
रानीखेत: ताड़ीखेत स्थित केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल में आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने ताड़ीखेत बाजार में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणपति की पथ शोभा यात्रा निकाली।इसके अलावा विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत में आज गणेश उत्सव सौल्लास मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों और शिक्षक -शिक्षिकाओं ने ताड़ीखेत बाजार में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली। विद्यालय पहुंचने पर गणपति जी का तिलक चंदन करने के साथ गणपति आरती के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के बच्चे भी रंग-बिरंगी लोक पोशाक में उत्सव में उमंग के साथ शामिल रहे।


ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए