भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का‌‌ फूंका पुतला, त्यागपत्र की मांग की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक के खिलाफ कांग्रेस विधायक की अभद्रता मामले में आज यहां गांधी चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने‌ कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक मदन‌ बिष्ट ने कॉलेज के कैंपस में आकर निदेशक के आवास में हंगामा किया और गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिससे वहां भय का माहौल पैदा हो गया. उन्होंने कहा कि विधायक को अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगने के साथ‌ नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देना चाहिए। नुक्कड़ सभा के दौरान विधायक के कृत्य को अक्षम्य‌ बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की भी मांग उठी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन की पहली बारिश ने रानीखेत चिकित्सालय के सीएम एस कार्यालय को किया पानी-पानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर किया निरीक्षण (देखें वीडियो)

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीप भगत, रामेश्वर गोयल मीडिया प्रभारी, मनीष चौधरी,उमेश पंत नगर‌ महामंत्री, पावस जोशी अध्यक्ष युवा मोर्चा , दर्शन बिष्ट
नगर महामंत्री, मनजीत भगत, तरुण जोशी, दीपक जोशी, मनोज रावत, कुशाल सिंह, गोवर्धन सिंह, दीप तिवारी, खजान सिंह, मनीष भैसोड़ा , शंकर दत्त बुधौड़ी, हंसा दत्त बवाड़ी, आदि मौजूद रहे।