ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत पाली नदुली के कुलदीप रावत ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीते एक रजत व दो कांस्य पदक
रानीखेत– महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम रायपुर देहरादून में हुई राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत पाली नदुली गांव निवासी कुलदीप रावत विभिन्न स्पर्धाओं में एक रजत व दो कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
इससे पूर्व पाली नदुली निवासी नागेंद्र सिंह रावत के पुत्र कुलदीप रावत ने ताड़ीखेत व रानीखेत में आयोजित ब्लॉक व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम रायपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुलदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऊंची कूद में रजत व बांसकूद व रिले दौड़ 4×400में कांस्य पदक प्राप्त किया। उनकी इस कामयाबी से गांव क्षेत्र में खुशी है।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन