विधायक नैनवाल ने होटल‌ एसोसिएशन के साथ‌ बैठकर‌ सुनी रानीखेत की पर्यटन संबंधी समस्याएं, निराकरण का दिया‌ भरोसा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल द्वारा होटल एसोसिएशन रानीखेत के पदाधिकारियों के साथ आज एक बैठक कर रानीखेत के पर्यटक व्यवसाय में आ रही परेशानियों को जाना और अपने स्तर से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक में रानीखेत के पर्यटन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रानीखेत से होकर‌ चार धाम यात्रा मार्ग को मानचित्र में स्थान देने, दलमोटी जंगल सफारी बनाये जाने, चौबटिया गार्डन का पर्यटन की दृष्टि से विकास किये जाने, भालू डैम को विकसित करने, रोप वे निर्माण, आशियाना पार्क के हालत सुधारने, रानीखेत के नाम के साइन बोर्ड लगाए जाने, रामनगर -रानीखेत मार्ग सहित अन्य सडकों की हालत सुधारने, एडवेंचर स्पोर्ट्स पर फोकस करने जैसे अनेक विषयों पर अपनी बात विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के साथ साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

डॉ प्रमोद नैनवाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और‌ इनपर‌ होटल एसोसिएशन से विस्तार से जानकारी हासिल की। विधायक ने कहा उनके द्वारा सभी बिन्दुओं को नोट किया गया है और एक- एक कर सभी समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्ण प्रयास किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

बैठक में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, दीप पांडेय, अरविंद साह, अंशुल साह, देवांशु साह, पावस जोशी, आदित्य साह, लाखन अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्व व्यापार मंडल महासचिव हर्षवर्धन पंत ,प्रकाश आर्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad