बारात छोड़ कर आ रही कार खाई में समाई,चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास कार खाई में गिर गई। कार में सवार चालक की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। चालक बारात से वापस लौट रहा था कि तभी कार अनियंतित्र हो कर खाई में समा गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

मामला देर रात का है। जब ग्राम पंचायत नौगांव अखोडिया के मिरई गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश दुर्गापाल पुत्र शंकर दुर्गापाल, ग्वाली गांव से बारात छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से वापस घर लौट रहा चालक घुंगोली के गांव के पास नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद अनियंत्रित कार 40 मीटर नीचे खेल मैदान में जा गिरी। हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

जिसके बाद चौखुटिया पुलिस चालक दिनेश को रेस्क्यू कर पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हादसे के बाद घर परिवार में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
Ad Ad Ad