सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सीमांत मुख्यालय रानीखेत के प्रांगण में आज 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम सीमांत रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार के कुशल निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि महानिरीक्षक अमित कुमार द्वारा किया गया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कोलकाता में आयोजित भव्य योग शिविर में किया गया। रानीखेत मुख्यालय के प्रांगण में मौजूद सभी प्रतिभागियों के लिए इस मुख्य आयोजन का सजीव प्रसारण को देखने की विशेष व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

कोलकाता से प्रधानमंत्री जी के शिविर से सीधे जुड़कर, सीमांत मुख्यालय के अधिकारियों, बल कर्मियों और उनके परिवारों ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना और कोलकाता शिविर के साथ कदम से कदम मिलाते हुए ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रांगण में मौजूद हर व्यक्ति ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का सामूहिक अभ्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

इस अवसर पर महानिरीक्षक ने कार्यक्रम में पहुँचे हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि श्री विश्व विजय सिंह मेहरा, श्री कमल पाण्डेय एवं श्री भगवंत सिंह रावत का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट एक वैश्विक, स्वयंसेवकों द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संगठन है, जो 160 से अधिक देशों में सक्रिय है। यह संस्थान सरल और हृदय-केंद्रित विश्राम, योग तथा ध्यान की विधियाँ सिखाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को तनाव प्रबंधन भावनात्मक समझ बढ़ाने और आंतरिक शांति विकसित करने में मदद करना है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

इस विशेष योग सत्र में अधिकारियों, बल कर्मियों, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि दल और संदीक्षा परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर योग की विभिन्न मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad