ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगा मैडम नाम से चर्चित शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह मेहरा की माता श्रीमती गीता मेहरा ने उपस्थित ग्रामीणों को सामूहिक योगाभ्यास और योग क्रियाओं का प्रदर्शन करवाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सहायक कमांडेंट एस एस बी व भाजपा नेता दीप पांडे ने योग के लाभ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक शांति और एकाग्रता के नियमित योगाभ्यास जरुरी है।कहा कि यह अवसाद (डिप्रेशन) से लड़ने में मदद करता है और निर्णय लेने की क्षमता व एकाग्रता को बढ़ाता है। उन्होंने ग्रामीणों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में किसी भी तरह के कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने ग्राम सभा में योग का प्रकाश फैला कर ग्रामीणों को स्वास्थ लाभ के लिए प्रेरित करने वाली गीता मेहरा की भूरि भूरि प्रशंसा की। श्री दीप पांडे ने योग साधकों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खष्टी अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा मेहरा, पूर्व प्रधान भूपाल सिंह मेहरा,विंग कमांडर नाम सिंह मेहरा,शिव सिंह,नंदन सिंह,बची सिंह,खीम सिंह,पूरन सिंह,मोहन सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad