रोडवेज कर्मचारी परिषद के हीरा अध्यक्ष,लाल सिंह महामंत्री बने,कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का किया संकल्प

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :- यहां हुई रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें हीरा सिंह देव अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।
परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव पर्यवेक्षक हेमंत कुमार और श्याम सिंह साही की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में हीरा सिंह देव निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। जबकि लाल सिंह फर्त्याल शाखा महामंत्री और मदन सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रमोद कुमार जोशी और मनोहर सिंह रावत को क्षेत्रीय सदस्य मनोनीत किया गया। अमर पाल सिंह और मोहित बिष्ट उपाध्यक्ष, अशोक अधिकारी और बृजमोहन संयुक्त मंत्री, अमित मेहरा संगठन मंत्री तथा लोकपाल सिंह मेहरा लेखा परीक्षक चुने गए।

इनके अलावा जीवन सिंह देउपा, शंकर दत्त जोशी, हरीश चंद्र बुधोड़ी, दिनेश तिवारी, नंदन सिंह फर्त्याल, आनंद पपनै कार्यकारिणी के सदस्य बने। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह जीना, मंत्री भूपेंद्र सिंह, जगदीश कांडपाल, आरएस नेगी, राजेश कोहली, गुंजन उपाध्याय, गोपाल सिंह ऐरड़ा, दर्शन ‌भंडारी सहित तमाम लोगों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से संगठन की मजबूती और कर्मचारी हित में संघर्ष करने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।