अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में सौल्लास मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती
रानीखेत -आज अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आरंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि देकर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा काव्य पाठ, भजन और शिक्षकों द्वारा दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दोनों महान विभूतियों के जीवन को आदर्श मानकर उनसे सीखने का संदेश लेने के साथ किया गया।
ADVERTISEMENTS


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र