श्रीनंदा देवी महोत्सव अंतर्गत आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता के फ़ाइनल में महेंद्र बिष्ट विजेता और सूरज कुमार उपविजेता रहे

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -श्रीनंदा देवी महोत्सव अंतर्गत आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता के फ़ाइनल में महेंद्र बिष्ट विजेता और सूरज कुमार उपविजेता रहे।स्व. श्री सोबन सिंह बिष्ट एवं स्व श्रीमती अन्नपूर्णा बिष्ट‌ की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रायोजक ललित सिंह बिष्ट एवं आयोजक महेंद्र बिष्ट एवं जीतन जयाल थे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में खड़ी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ: नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध


जगाती बिल्यड्स में आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता में आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता के फाइनल में महेंद्र सिंह विजेता और सूरज कुमार उपविजेता रहे जिन्हें क्रमशः दस‌ हजार रुपए ट्राफी और पांच हजार रुपए ट्राफी प्रदान की गई। हाईस्ट ब्रेक के लिए ₹ 2100और वन ब्रेक के लिए ₹3100 विनोद कांडपाल को प्रभात माहरा और कैलाश खाती की ओर से प्रदान किया गया। राइजिंग खिलाड़ी दीपक बिष्ट और उदीयमान खिलाड़ी शुभम, रामसिंह,नीरज थापा,हरीश घोषित किए गए। अगस्त लाल साह,जहूर आलम, यासिर अंसारी, महेंद्र नेगी , ललित को वरिष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर

इस अवसर पर आशुतोष साह,पंकज जोशी,हरीश मनराल,संजय, दिनेश उपाध्याय, कुलदीप रावत, कैलाश बिष्ट, अवधेश मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्जियन 2026' उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad