अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस पर रानीखेत में यहां हुई योग संगीत की मिली-जुली प्रस्तुतियां

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -विश्व संगीत दिवस व योग दिवस पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीखेत में चल रही संगीत कार्यशाला में संगीत व योग का सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संगीत प्रशिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी के निर्देशन में ‘आओ मिलकर योग करें, संगीत के संग सहयोग करें ,यह दोनों भारत की शान ,जिन से बनता देश महान ,एक बनाए तन को बेहतर ध्यान दूजा रखें मन का ध्यान‘ स्वरचित रचना के माध्यम से सभी प्रशिक्षार्थियों के साथ संयुक्त रूप से गीत गायन व योग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

तबले पर प्रदीप कुवार्बी ,गिटार पर हर्षित ने सहयोग किया तथा योग में कुमारी हृदयांशी जोशी, निकिता मेहरा सलोनी मेहरा, प्रियांशी अधिकारी द्वारा प्रदर्शन किया गया। सभी प्रशिक्षार्थियों द्वारा उत्साह के साथ योग संगीत का आनंद लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad