एक बार फिर सतीश पांडेय आए आगे, लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार
रानीखेत -गरीब , असहाय और लावारिस लाशों की पिछले 24साल से निःस्वार्थ अंत्येष्टि करते आ रहे समाज सेवी सतीश पांडेय ने एक फिर अपने सेवा भाव का परिचय दिया और देघाट में मिले एक युवक के लावारिस शव की अंत्येष्टि की।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को देघाट के नागचूलाखाल के पास लम्बाड़ी गांव में एक युवक (35वर्ष) की शव मिला था। पिछले तीन दिन से शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखा गया था लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। हमेशा की तरह मानवता का परिचय देते हुए समाजसेवी सतीश चन्द्र पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ यहां मुक्ति धाम में हिंदू रीति-रिवाज से शव का अंतिम संस्कार किया। बता दें सतीश चन्द्र पाण्डेय पिछले 24साल से यह कार्य करते आ रहे हैं।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन