अब कुमाऊं में भी नौ वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके टैक्सी वाहन न सिर्फ हस्तांतरित हो सकेंगे अपितु परमिट भी होंगे आवंटित, टैक्सी चालक महासंघ ने किया संभागीय परिवहन अधिकारी का सम्मान

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत: कुमाऊं टैक्सी मालिक-चालक महासंघ का संघर्ष भरा प्रयास आखिरकार रंग लाया है। अब कुमाऊं में भी नौ वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके वाहन हस्तांतरित हो सकेंगे,इतना ही नहीं अब ऐसे वाहनों को परमिट भी निर्गत किए जाएंगे। इस निर्णय से प्रसन्न महासंघ ने अल्मोड़ा संभाग के परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह साभार सम्मान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

ज्ञातव्य है कि कुमाऊं में लम्बे समय से नौ वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों का हस्तांतरित न हो पाना टैक्सी परमिट धारकों के‌ लिए परेशानी का कारण बना हुआ था जबकि गढ़वाल मण्डल में यह पूर्व से लागू था। कुमाऊं टैक्सी चालक महासंघ द्वारा इस मामले में निरंतर संघर्ष किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

अब विभाग ने फैसला लिया है कि नौ वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके वाहन हस्तांतरित भी होंगे तथा तत्काल ऐसे वाहनों को कुमाँऊ परमिट भी आवंटित किये जायेंगे। टैक्सी मालिक-चालक महासंघ ने इस सफलता पर‌ खुशी जाहिर करते हुए बिना किसी औपचारिक बैठक के अल्मोड़ा संभाग के परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया। इस सम्मान समारोह में कुमाऊँ महासंघ के अध्यक्ष-शंकर ठाकुर ,महासचिव-नवल किशोर संरक्षक-भारत भूषण,महेश बोरा ,कोषाध्यक्ष-दिवान सिंह राणा ,दीपक चौधरी,गणेश बिष्ट,नीरज जोशी आदि समस्त पदाधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी: वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. के. वर्मा ने संभाली कमान; रानीखेत में रह चुके हैं सीएम एस
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad