बनभूलपुरा में नजूल भूमि पर किए अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा, जिला विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम ने मिलकर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर आज गुरुवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में नजूल भूमि पर बने दो अवैध निर्माणों की आज टीम के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं उन्हें जेसीबी के द्वारा हटाया जा रहा है।
बनभूलपुरा में जिला विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नम्बर 8 व 12 में बने दो अवैध निर्माणों पर जेसीबी एवं मज़दूरों की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है, तथा एक निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad