लालकुर्ती कुमपुर बाजार में गिरा बांज का पेड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, आज तड़के सुबह की घटना

रानीखेत – शनिवार तड़के सुबह लालकुर्ती कुमपुर बाजार में एक विशाल बांज का पेड़ तड़तड़ाहट के साथ गिर गया। अलसुबह की घटना होने से किसी जान का नुक़सान होने से बच गया।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
बांज का पेड़ काली मंदिर व शिव मंदिर के पास अलसुबह तड़तड़ाहट की आवाज के साथ गिर गया गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने से आस-पास कोई व्यक्ति नहीं गुज़र रहा था। पेड़ की चपेट में आने से नरेंद्र सोनकर की पास खड़ी कार संख्यायूके0आईटीओ4178 को नुक़सान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने जान माल के लिए खतरनाक बन चुके पेड़ों के निस्तारण की मांग की है।



ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन