रानीखेत छावनी में आवारा गोवंशीय पशुओं का आतंक, एक व्यक्ति को पटक-पटक कर किया घायल

रानीखेत-छावनी क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से स्थानीय रहवासी खौफजदा हैं। शुक्रवार को लालकुर्ती कुमपुर बाजार के निकट आवारा सांड ने एक व्यक्ति को पटक-पटक कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार बीती शाम लालकुर्ती कुमपुर बाजार के निकट आवारा सांड ने महेश कुमार वाल्मीकि पुत्र शिव चरण वाल्मीकि को पटक दिया जिसकारण उसे काफी गुम चोटें आयी हैं। घटना स्थल के पास से गुजर रहे सेना के जवानों ने उसे बचाया। घायल बेरोजगार हैं पत्नी की मृत्यु के बाद से अकेले ही रहता है। निर्धनता के कारण इलाज कराने में असमर्थ है।
बता दें कि लालकुर्ती क्षेत्र में इन दिनों दर्जनों आवारा गोवंशीय पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है ।इस बारे में स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को भी शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हुई।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन