रानीखेत में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर तैयारियां,संशोधित व्यापारी सदस्यता नियमावली को दिया अंतिम रूप

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव समिति ने व्यापार मंडल चुनाव को लेकर कवायद तेज कर दी है। गुरूवार को चुनाव समिति की बैठक में व्यापारियों के मध्य चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की स्थिति पर चर्चा हुई व संशोधित व्यापारी सदस्यता नियमावली के प्रकाशन को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

चुनाव समिति ने निर्णय लिया कि सभी चुनाव समिति के सदस्य सदस्यता फार्मो को एकत्रित कर सदस्यता अभियान को जांच उपरान्त अंतिम रूप देंगे जिससे की चुनाव समय से कराया जा सके ।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

बैठक मे चुनाव समिति के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ,महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा ,जगदीश अग्रवाल महासचिव कुलदीप कुमार, सचिव हेम भगत, विमल भट्ट ललित मोहन नेगी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad