राजूहा पौड़ा कोठार की शिक्षिका यशोदा कांडपाल ने खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली में जीते दो स्वर्ण पदक
रानीखेत– शनिवार के दिन दिल्ली में आयोजित तृतीय खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली में विकासखण्ड ताड़ीखेत के राजूहा पौड़ा कोठार की शिक्षिका यशोदा कांडपाल ने दो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए।
तृतीय खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली में यशोदा कांडपाल ने ऊंची कूद और त्रिपद कूद में स्वर्ण पदक जीते। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी थे।बता दें, कि यशोदा कांडपाल इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक हासिल कर चुकी है।इसके शैक्षणिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से भीउन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए