रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 19वें दिन जारी,छाया रहा छावनी देयकों के भुगतान का मुद्दा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत छावनी के सिविल एरिया को छावनी से पृथक कर पूर्व सृजित रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में समायोजित किए जाने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना- प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि छावनी देयकों के भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कत को लेकर शीघ्र छावनी मुख्य अधिशासी अधिकारी से मिला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय युवा दिवस 12जनवरी को भाजयुमो करेगी रानीखेत नगर में स्वदेशी संकल्प दौड़ 2026का आयोजन

पूर्व सृजित रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में समायोजित किए जाने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना- प्रदर्शन आज 19वें दिन भी गांधी पार्क में जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने छावनी बहिष्कार को लेकर नारेबाजी की।धरना स्थल पर नागरिकों ने छावनी परिषद से संबंधित परेशानियां व्यक्त की। संघर्ष समिति की ओर से कहा गया कि छावनी परिषद से पीड़ित कोई भी नागरिक अपनी व्यथा धरना स्थल पर आकर रख सकता है जिन्हें दर्ज किया जाएगा और उसके लिए संगठित रूप से संघर्ष किया जाएगा। कहा गया कि शीघ्र छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी से मिलकर नागरिकों को छावनी देयकों के भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कत से अवगत कराते हुए सर्वसुलभ व्यवस्था बनाने की मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ताडी़खेत में आयोजित चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अल्मियाकाडे न्याय पंचायत ने जीती चैंपियनशिप ट्राफी

धरने में व्यापार मंडल पदाधिकारी, छावनी परिषद के पूर्व सभासद, रानीखेत के वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, होटल एसोसिएशन, सम्मानित पत्रकार, छात्र संघ सहित राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय युवा दिवस 12जनवरी को भाजयुमो करेगी रानीखेत नगर में स्वदेशी संकल्प दौड़ 2026का आयोजन

Ad Ad