भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर बाइक खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात ये है कि घायल युवक 40 घंटे से भी अधिक समय तक खाई में पड़ा रहा और एक युवक का शव भी 40 घंटे तक खाई में ही पड़ा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हजरत कालू सैयद‌ बाबा का 50वां उर्स समारोह 29मई से, भव्यता के साथ मनाने का‌ निर्णय

गैरसैंण के लिए निकले थे युवक
मिली जानकारी के मुताबिक कबाड़ का काम करने वाले भोजपुर मुरादाबाद निवासी तीन युवक आली नबी (22) पुत्र मोहम्मद इस्लाम, कामिल(22) पुत्र खुर्शीद और आकिल(21) बाइक से गैरसैंण जा रहे थे। आली नबी और कामिल एक बाइक पर थे जबकि आकिल एक बाइक पर अकेले था। दोनों के बारे में को ई जानकारी ना मिलने पर उन्हें ढूंढा गया।
बताया जा रहा है कि आकिल तो गैरसैंण पहुंच गया था लेकिन उसके दोनों साथी देर रात तक भी गैरसैंण नहीं पहुंचे। जिसकी सूचना उसने दोनों के परिजनों को दी। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बुधवार को दोनों की खोजबीन शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजने पर मिले दोनों
बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों के ना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर अदबोड़ा के आसपास ढूंढा गया। वहां से थोड़ी दूरी पर ही उनका बैग पड़ा हुआ मिला। खाई में नीचे उतरने पर दोनों युवक अचेतावस्था में पड़े मिले। दोनों को पीएचसी भतरौंजखान लाया गया जहां आली नबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कामिल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।